चंपावत। चंपावत विकासखंड की बाजरीकोट ग्राम पंचायत के उपप्रधान का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। पंचायत के सभी नौ वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से नारायण सिंह बिष्ट का चुनाव किया। निर्वाचन अधिकारी पूरन सिंह रावत ने नव निर्वाचित उप प्रधान को विजयी प्रमाणपत्र दिया।
शुक्रवार को वार्ड सदस्य मंजू देवी ने उप प्रधान पद के लिए नारायण सिंह बिष्ट का नाम प्रस्तावित किया। जिसका अन्य वार्ड सदस्यों ने अनुमोदन किया। चुनाव प्रक्रिया सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जगदीश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपा सिंह आदि ने संपन्न कराई। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।