फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे छात्र को खोजने एसडीआरएफ के गोताखोर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शारदा में डूबे छात्र नीरज कुमार का रविवार को दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस, पीएसी एवं स्थानीय तैराकों के अलावा अब नैनीताल से एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है। एसडीआरएफ के जवानों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर पूरे दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। वहीं, छात्र के परिजन, रिश्तेदार एवं पड़ोसी दिनभर घटना स्थल के पास ही डटे रहे।
विज्ञापन


मूलरूप से चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरू गांव निवासी दसवीं कक्षा का छात्र नीरज कुमार (14) पुत्र गोपाल राम शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे दोस्त के साथ शारदा में नहाते समय डूब गया था। घटना के बाद से ही पीएसी, पुलिस एवं स्थानीय तैराक युवकों की टीम उसकी खोज में जुटी रही, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि नैनीताल से आए एसडीआरएफ के आधा दर्जन जवान छात्र की खोज में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें