फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क:मझेड़ा में आफत बनकर आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग का मलबा पहली ही बारिश में मझेड़ा गांव के लिए आफत बनकर आया है। मलबे की चपेट में आने से ग्रामीणों की करीब 15 नाली से अधिक कृषि भूमि रौखड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में गांव के छोरों में डंपिंग जोन बनाने से इंकार किया था।
विज्ञापन

मलबा में डंपिंग जोन बनाने से इंकार किया था। लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। मलबा बीच गांव से बहने वाले नाले को पार कर खेतों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया है। खेतों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। ग्राम प्रधान नारायन दत्त भट्ट ने बताया कि गांव के सरपंच दुर्गा दत्त, बंशीधर भट्ट आदि ग्रामीणों की जमीन को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें