फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल एक दिन के लिए आधार शिविर लगाने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से भिंगराड़ा में बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर आधार कार्ड शिविर लगाए जाएंगे। केवल एक दिन के लिए शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि एक दिन के शिविर में अधिकतम 40 अथवा 50 आधार कार्ड ही बन पाएंगे, जबकि क्षेत्र में अभी सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि 14 फरवरी को भिंगराड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर में जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड शिविर भी लगाया था, लेकिन निर्धारित समय में केवल बीस लोगों के ही आधार कार्ड बायोमैट्रिक पंजीकरण हो सके। इस ही के चलते ग्रामीणों को 15 फरवरी को भी शिविर जारी लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नियत तिथि को आधार शिविर नहीं लगा, जिस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था।

इसके बाद प्रशासन ने भिंगराड़ा में 22 फरवरी को दो स्थानों रामलीला मैदान और जीआईसी भिंगराड़ा में आधार कार्ड शिविर लगाने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, पीएलवी उमेश चंद्र भट्ट आदि ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में आधार शिविर की समयावधि बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें