चंपावत। प्राथमिक विद्यालय लटोली के परिसर में चल रहे जीआईसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिनी शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। इस मौके पर योगेश पुनेठा को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुना गया।
समापन समारोह में मौजूद ग्रामीणों की ओर से एनएसएस शिविरार्थियों की ओर से किए गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों की सराहना की। ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी, जवाहर नवोदय विद्यालय के आदित्य अवस्थी, सुरेश राम, डॉ.बाजश्रवा आर्य, बची सिंह पुजारी, शुभम तड़ागी के अलावा प्रकाश, अभिषेक, ललित और रोहित आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी चंद्र सिंह पुजारी ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की।