फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र सचिवालय देहरादून की पहल पर न्याय पंचायत रौंसाल में 10 दिवसीय खोज व बचाव प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर के दौरान लिए गए अनुभव भी साझा किए। वन दरोगा कल्याण सिंह, सरपंच बसंत बल्लभ भट्ट और प्रकाश चंद्र भट्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षण में ली गई जानकारियों को अन्य लोगों के साथ साझा करने के साथ आपदा के वक्त राहत व बचाव कार्य में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


देहरादून से आए मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी, आलोक वर्मा और सीमा परमार ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, फंदे बनाना, तुमारिंग, रैपलिंग, टेरोलिन टैवर्स, प्राथमिक उपचार, गहरी खाई से घायलों को निकालना, स्टेचर बनाना, चट्टान में चढ़ना-उतरना, नदी पार करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत रौंसाल के नौ ग्राम सभाओं के 25 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण प्रत्येेक न्याय पंचायत में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें