फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लोगों को मिलेगा सीएम राहत कोष का लाभ:पूरन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। खेतीखान दीप महोत्सव में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 133 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद दी जाएगी।

लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने अधिकारियों को नियत समय पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। शिविर में 2 समस्याएं दर्ज कराई गई। मौनकांडे निवासी लक्ष्मण सिंह ने दाखिल खारिज से संबंधित तथा गोशनी निवासी चिरंजीलाल वर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समन्वयक पद के साक्षात्कार के संबंध में जानकारी देने का आग्रह किया। शिविर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 43 लोगों का इलाज किया। इसी तरह होम्योपैथिक विभाग ने 40 और स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग ने राशन कार्ड संशोधन के 6 आवेदनपत्र भरवाए। पशुपालन विभाग ने 17 व्यक्तियों को 17 पशुओं के लिए तथा जलागम विभाग द्वारा 40 व्यक्तियों को 79 पशुओं के लिए दवाई दी। 44 कृषकों को विभिन्न फसलों के नि:शुल्क बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग ने 2300 रुपये तथा उद्यान विभाग ने 1200 रुपये के कृषि यंत्र व बीजों की बिक्री की गई। जल संस्थान ने 4301 रुपये का जलकर, विद्युत विभाग द्वारा 4000 रुपये का विद्युत कर वसूला गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं के 7 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, उरेडा, वन, पर्यटन आदि विभागों ने भी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डीडीओ आरसी तिवारी, तहसीलदार एलएम तिवारी, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, उद्योग महाप्रबंधक जीवी जोशी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रेमजी श्रीवास्तव, डीएसओ केके अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें