लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट की ओर से 14 दिवसीय दशहरा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता और सचिव मुकेश साह ने बताया कि 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले दशहरा महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। तीन दिन तक क्षेत्रीय कलाकारों के साथ राज्य स्तरीय और भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे।
बताया कि 17 अक्तूबर को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य आदि के लिए ऑडीशन नगर पंचायत सभागार में होगा। चयन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हर प्रतिभागी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। प्रतियोगिता में वे कलाकार ही शामिल हो सकेंगे, जो चयन प्रक्रिया में अर्ह हो सकेंगे।