फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में पेयजल समस्या बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जल संस्थान का टैंकर और पिकप आते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पेयजल आपूर्ति करना जल संस्थान के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के अधिकांश हिस्सों में नलों से पानी नहीं आया। गोरल वार्ड, कलनगांव, छतार और मादली के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। पानी के टैंकर पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो रही है। लोगों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश है। नलों से पानी नहीं आ रहा है। सुबह से ही महिलाएं प्राकृतिक जल स्रोतों से गिलास और जग के सहारे पानी जमा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें