फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह के इंतजार के बाद शुरू हुईं देसी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौजूदा वित्त वर्ष में तीन महीने के इंतजार के बाद देसी शराब की तीनों दुकानेें पहली जुलाई से खुल गई हैं। अब आबकारी विभाग को राजस्व मिलने के साथ देसी दारू पीने वालों को भी शराब मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


2019-20 में देसी शराब की तीन दुकानें (चंपावत, चल्थी और टनकपुर नंबर दो) पहली बार सोमवार से शुरू हुई हैं। जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह ने बताया कि इन तीनों दुकानों से 6 करोड़ 46 लाख 87 हजार 613 रुपये का राजस्व मिला है।

टनकपुर नंबर एक की दुकान अभी भी नहीं खुल सकी है। इसके लिए विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी के साथ चंपावत जिले की 16 में से 15 शराब की दुकानों से मौजूदा वित्त वर्ष में 39.54 करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें