टनकपुर (चंपावत)। स्मार्ट स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से नगर पालिका सभागार में चल रहा एक माह का कराटे, डांस और योग समर कैंप रविवार को संपन्न हो गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने कैंप का समापन किया।
इस मौके पर प्रतिभागी बच्चों ने अपनी कला का भी प्रदर्शन किया। कैंप की संचालक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी पूजा निषाद ने बताया कि कैंप में 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनमें 18 बालिकाएं शामिल थीं।
प्रतिभागियों को एकेडमी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन कार्यक्रम में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या सुनीता चंद, विजन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवलकिशोर तिवारी, हिमांशु कुलेठा, कराटे प्रशिक्षक सुंदर सिंह, नरेंद्र, बीना अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।