चंपावत। जिला मुख्यालय में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत पर्यटन विभाग का पांच दिनी पावर पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। रविवार को जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
पुणे से आए पायलट रॉन और राइन ने पैराग्लाइडिंग से दूरदराज के गांवों का जायजा लिया। लोग हवा में उड़ रहे पैराग्लाइडिंग को देखने के लिए अपनी-अपनी छतों पर पहुंच गए। पर्यटन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के अपने अनुभवों को अन्य लोगों के साथ बांटने की अपील की।
उन्होंने पर्यटन विभाग के माध्यम से कराए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा।
इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक रॉन और राइन, अशोक भंडारी, किशोर बोरा, शंकर खड़ायत, सावन सिंह, शाहरूख खान, खीमानंद जोशी, आनंद जोशी सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।