फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधार में पांच दिनी देवी महोत्सव 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार में 20वां पांच दिनी देवी महोत्सव 12 जुलाई से शुरू होगा। जबकि मुख्य मेला 16 जुलाई को होगा। यह निर्णय रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डेंसली और गोरखानगर के लोगों की बैठक में लिया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कई समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन


रविवार को देवीधार के मां भगवती मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और प्रकाश राय के संचालन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस बार मेला परिसर में लगने वाली सभी दुकानों से मेला समिति निर्धारित शुल्क लेगी। मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार खेल मैदान में ही बांटे जाएंगे। पार्किंग, हनुमान मंदिर परिसर से देवी मंदिर के मुख्य गेट तक दुकानें लगेंगी।

मेले में चरखा, हथकरघा प्रदर्शनी, झूले आदि भी लगेंगे। मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सभी लोगों को मिलकर सहयोग करना होगा। बताया कि 12 जुलाई को शीतला माता मंदिर से देवीधार मंदिर तक भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा और 16 जुलाई को मुख्य मेला होगा।
विज्ञापन


बैठक में नरेश चंद्र राय, भैरव राय, शेखर गोरखा, शिवराज सिंह, आनंद राय, कैलाश राम, मदन राम, जावेद खान, गोपाल सिंह, नाथू राम राय, अर्जुन छतोला, ईश्वरी दत्त राय, भवानी दत्त राय, बाला दत्त, सोनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।


बग्वाल मेले की तैयारी बैठक चार को
चंपावत। मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले परंपरागत असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन मेला (बग्वाल) की सुदृढ़ व्यवस्था निर्धारण करने के लिए चार जुुलाई को मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया और महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि दोपहर साढ़े 11 बजे से होने वाली बैठक में कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव भी होंगे।
विज्ञापन


जिसमें समस्त मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य, सक्रिय सदस्य, चार खाम, सात थोक के सदस्य और अन्य लोग प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें