फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमनपुरी में पेड़ गिरने से बाल- बाल बचे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बुधवार शाम को हुई बारिश के बाद बनबसा के बमनपुरी गांव में एक विशालकाय पेड़ गिरने से वहां कार्य कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी मजदूर को चोट नहीं आई। पेड़ गिरने की आवाज पर मजदूरों ने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


ग्रामप्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि पेड़ गिरने से गांव में लगी एक सोलर लाइट टूटने के अलावा एक टिनशेड मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त पेड़ को कटवाने को वन विभाग को लिखा गया था लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

एक घंटे की बारिश से जलमग्न हुआ बिजली घर प्रांगण
टनकपुर (चंपावत)। बिजली घर मार्ग पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बुधवार को एक घंटे की बारिश से बिजली घर परिसर जलमग्न हो गया। बारिश होते ही जल भराव की समस्या से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर के वक्त मौसम ने मिजाज बदला और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरने से राहत मिली। वहीं शहर का बिजली घर प्रांगण जलमग्न हो गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश होते ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। विभाग द्वारा कई बार नगर पालिका प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था का आग्रह किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें