चंपावत। जिले के सभी महाविद्यालयों में सांख्यिकीय दिवस पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 29 जून को सांख्यिकीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा है कि 29 को 13वां सांख्यिकीय दिवस मनाया जाएगा जिसका विषय सतत विकास लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी सांख्यिकीय, अर्थशास्त्र व वाणिज्यिक अधिष्ठानों, विभागों और मुख्य रूप से सभी महाविद्यालयों में गोष्ठी आयोजित कर सतत विकास लक्ष्य विषय पर चर्चा-परिचर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों को सांख्यिकीय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी समय से पूर्ण कर गोष्ठियां आयोजित करते हुए आयोजन का कार्यवृत्त एवं फोटोग्राफ अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।