लोहाघाट (चंपावत)। पाटी संगीत महाविद्यालय में नए संगीत सभागार का लोकार्पण हो गया है। मुख्य अतिथि प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से आए अजीत श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी अल्का श्रीवास्तव ने फीता काटकर सभागार का लोकार्पण किया।
महाविद्यालय की छात्रा कंचन अवस्थी और सरस्वती मौनी ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। ज्येष्ठ प्रमुख चतुर सिंह की अध्यक्षता और शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक सीएस मौनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
ऋषिका ग्वाल, शगुन मौनी, अंजलि, नेहा, प्रियंका, दीपा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शगुन मौनी ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांधा। सीएस मौनी ने राग जन सम्मोहिनी में गुरु बिन कौन बताये ज्ञान मैं कैसे जानू नियम विधान की प्रस्तुति दी।
तबले पर संगत बाल कलाकार सिद्धांत पचौली ने दी। इस मौके पर महेश भट्ट, कैलाश भट्ट, माधवनंद पचौली, हेमा मेहरा, रेखा बोहरा, मनोज खर्कवाल, मुकेश कलखुड़िया सहित तमाम संगीत प्रेमी मौजूद थे।