चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार हो गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत पंचस्थानि चुनावालय टीएस मर्तोलिया के अनुसार ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार कर पंचस्थानि चुनावालय एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अवलोकनार्थ निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा है कि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा, किसी नाम या किसी अन्य विवरण पर कोई आपत्ति हो तो 26 जून तक या उससे पूर्व दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि दावा पंचास्थानि चुनावालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।