फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक डीजे चलने से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर कुछ लोग आधी रात तक डीजे बजाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे तक दूर से डीजे बजने की आवाज आती रही। इसके चलते लोगों की नींद में भी खलल पड़ा। लोगों का कहना है कि नियमों के मुताबिक दस बजे तक डीजे बंद हो जाना चाहिए। रोशन सिंह, विवेक ओली, अमित जुकरिया आदि ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत के वैंकट हॉल में 10 बजे तक डीजे बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कुछेक दूसरी जगह से इसके बाद भी डीजे बजने की पूर्व में शिकायत आई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि 10 बजे रात के बाद डीजे या तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें