चंपावत। जिला मुख्यालय के दुग्ध संघ में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दुग्ध संघ के बकाएदारों से जल्द वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि दुग्ध संघ में ठेकेदारों के माध्यम से छह सुपरवाइजर रखे जाएंगे। इसके अलावा ललुवापानी में लंबे समय से खराब पड़ेे प्लांट और दुग्ध संघ के पुराने वाहनों की नीलामी करने, एनसीडीसी के तहत किसानों को सस्ते दामों में हरा चारा उपलब्ध कराने और खेतीखान में दुग्ध प्लांट लगाने के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी, कमेटी के सदस्य अमर सिंह कोटियाल, लक्ष्मण सिंह, मंजू मनराल, जीवंती देवी, बसंती देवी, कृष्णानंद जोशी, नवीन सिंह तड़ागी, सहायक निदेशक एनएस डुगरियाल, प्रबंधक राजेश मेहता आदि मौजदू रहे।