फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षाफल:पूर्व मध्यमा में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे शुभम पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल के समकक्ष) और उत्तर मध्यमा (इंटर के समकक्ष) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में श्री मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा ने शानदार प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी और प्रबंधक दिलीप सिंह चम्याल ने बताया कि इस महाविद्यालय के चार छात्रों ने प्रदेश की टॉप 10 मेरिट में जगह बनाई है। इस बार उत्तर मध्यमा में 8 और पूर्व मध्यमा में 4 छात्रों ने परीक्षा दी। सभी ने अच्छे नंबरों के साथ परीक्षा पास की है।

इस वर्ष की पूर्व मध्यमा परीक्षा में शुभम पांडेय ने 87.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अल्मोड़ा जिले के छतोला गांव के निवासी गिरीश चंद्र पांडेय के बेटे शुभम कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनों को देते हैं। वहीं उत्तर मध्यमा में देवीधुरा के सांगो गांव के ब्रजेश जोशी ने 79.40 प्रतिशत नंबर हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। बाल मुकुंद जोशी के बेटे ब्रजेश जोशी का सपना ज्योतिषी के क्षेत्र में नाम कमाना है। उत्तर मध्यमा में सांगो गांव के अखिलेश जोशी पुत्र प्रकाश चंद्र जोशी और मूलाकोट जखोला गांव के भूपेश तिवारी पुत्र हेम तिवारी ने 77.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया है। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रकाश चंद्र जोशी और मां के अलावा शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धि से गदगद हैं क्षेत्रीय लोग
लोहाघाट/पाटी। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में महाविद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रीय लोग गदगद हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी और प्रबंधक दिलीप सिंह चम्याल ने बताया कि 2004 से देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय के छात्र प्रदेश की मेरिट में लगातार स्थान बना रहे हैं। छात्रों की कामयाबी पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कैलाश गहतोड़ी, आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, विनोद गड़कोटी, हरीश चंद्र पांडेय, हीराबल्लभ जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, पाटी के बीईओ आरके बाजपेयी, गोपाल पंतोला, हेम उप्रेती, भूपेंद्र सिंह नेगी, दिनेश चम्याल आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें