फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्लागांव में टीएचआर का वितरण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव में टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों का वजन मापा गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना बोहरा ने गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देने, समय-समय पर चेकअप करवाने, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, भोजन को ढककर रखन की हिदायत दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना ने बताया कि केंद्र में सात माह से तीन वर्ष तक के 11 बच्चे, पांच गर्भवती, तीन धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। जिन्हें टीएचआर में काले चने, गुड़, मूंगफली, अंडा, नमक, मूंग दाल का वितरण किया गया। इस मौके पर निर्मला बोहरा के अलावा सहायिका उषा बोहरा भी मौजूद थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें