फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन नेहरू पार्क में तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने नागरिकों की बैठक में ईद को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। तय हुआ है कि ईद के दिन शाम के वक्त पार्क में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। ईद की नमाज सुबह नौ बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन


टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग से आवागमन होगा। जबकि पार्क से मस्जिद वाली गली से आवागमन बंद रखा जाएगा। नागरिकों ने मस्जिद की ओर सूअर और आवारा पशुओं का विचरण रोकने की मांग उठाई।

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने ईद शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभासद हसीब अहमद ने शाम के समय नेहरू पार्क में अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग उठाई। उन्होंने पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि अलविदा के दिन लोगों को पानी की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


लिहाजा ईद के दिन पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट, मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज राम सिंह राणा, फैजल सिद्दकी, मो. उस्मान, सुनील बाल्मीकि, सौरभ गुप्ता, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, मनोज गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें