चंपावत। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत की ओर से राज्य स्तर पर अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन कर बुधवार को टीम को हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया। अंडर-14 टीम में गर्व जोशी कप्तान, आशुतोष कश्यप, पारस पाटनी, अजय सिंह रावत, दिव्यांशु अधिकारी, योगेंद्र सिंह धौनी, अरविंद सिंह धौनी, अभिषेक महर, सिद्धार्थ पांडेय, राहुल सिंह बोहरा, हिमांशु महरा, विकास पंत, चिन्मय पांडेय, दिव्यांशु दिगारी, अनिल जोशी, कमल पाटनी आदि शामिल हैं।
क्रिकेट एसोसिएशन आफ चंपावत के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि अंडर-14 के अलावा अंडर-19 के लिए भी 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जो राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चंपावत जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के मुन्ना राय की देखरेख में हुए खिलाड़ियों के ट्रायल में चयनकर्ताओं में नीरज वर्मा, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार, सुनील गड़कोटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो