चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र बजौन के ग्रामीणों ने गांव में बन रही सड़क को सर्वे के आधार पर कराने की मांग की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क कटिंग कार्य तय सर्वे के आधार पर नहीं हो रहा है। वर्तमान में धौन से बजौन तक सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना कि कटिंग का कार्य सर्वे की जगह से 200 मीटर ऊपर से किया जा रहा है। जिससे कई तोक सड़क सुविधा नहीं जुड़ पा रहे हैं। निर्धारित सर्वे से कटिंग कराने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले चार माह से छह बार पीएमजीएसवाई विभाग के साथ जिलाधिकारी का ज्ञापन दे चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने उन्हें गुमराह किया है तथा मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर सड़क कटिंग का कार्य सर्वे के आधार पर नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल शुरू करने के साथ आत्मदाह जैसा कदम भी उठा सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र भट्ट, भुवन भट्ट, मनोहर सिंह, डिगर देव, रमेश भट्ट, धीरज सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
कोट
ग्रामीणों की मांग पर विचार किया जा रहा है, उच्च अधिकारियों और ठेकेदार से वार्ता कर ग्रामीणों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
संजय तिवारी, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई।