फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलीढेक झील के लिए मिले 3.30 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक में निर्माणाधीन झील के लिए शासन ने दूसरी किश्त के रूप में 3.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे पूर्व नाबार्ड पोषित इस योजना में पहली किश्त के तौर पर 2018 में आठ करोड़ रुपये जारी किए गए थे। जिससे करीब साढ़े छह करोड़ रुपये लागत से झील क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य शुरू करने के साथ डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि के लिए प्रभावितों को मुआवजे के रूप में बांटा गया है।
विज्ञापन


लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि शासन ने झील निर्माण के लिए दूसरी किस्त के रूप में 3.30 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। झील निर्माण के बाद इससे लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की तैयारी चल रही है। जिससे क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि झील निर्माण के लिए विभाग द्वारा 32.73 करोड़ रुपये का संशोधित आगणन शासन को भेजा गया है। अभी तक झील निर्माण में करीब 6.50 करोड़ रुपये रुपये खर्च हो चुके हैं। जिसमें करीब 4.50 करोड़ रुपया मुआवजा और लगभग दो करोड़ रुपये लागत से झील तक सड़क मार्ग, गेट, दीवार निर्माण कार्य कराया गया है। अलबत्ता अभी वन अनापत्ति निस्तारित नहीं होने से काम में एक महीने से रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें