चंपावत। यहां पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की ओर से पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता भेजी गई है। संगठन के भैरवां स्थित कार्यालय में मंगलवार को आरपी ओली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व अर्द्ध सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
बताया गया कि पूर्व में पेंशन विसंगति संबंधी कई मामलों का संगठन स्तर पर समाधान करा दिया गया है। जिसके बारे में संबंधित पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को जानकारी दी जा चुकी है। इस मौके पर संगठन के सदस्य ललित मोहन पंगरिया की ओर से दो हजार रुपये की धनराशि पुलवामा शहीदों की याद में उनके परिजनों के लिए शहीद कोष में दिया। बैठक में नारायण राम टम्टा, किशोरी लाल वर्मा, लक्ष्मी लाल शाह, रमेश चंद्र उप्रेती, मोहन सिंह खाती, लक्ष्मी दत्त आदि ने विचार रखे। ब्यूरो