फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए योगाचार्य डॉ.नवदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर निवासी योगाचार्य नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के सह संस्थापक डॉ.नवदीप जोशी को दिल्ली में आइकन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। योग लवर्स राष्ट्रीय संस्थान ने दिल्ली के महर्षि आयुर्वेद चिकित्सालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय योगी सुनील सिंह ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन


योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय विकास में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। टनकपुर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.देवीदत्त जोशी के बेटे डॉ.नवदीप जोशी को 2013 में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग अवार्ड और 2014 में योगाचार्य ऑफ दि ईयर सम्मान से नवाजा जा चुका है। दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड में योग के विस्तार तथा इसे लोकप्रिय बनाने में उनकी खासी भूमिका है। वे बीते आठ वर्ष में दो हजार से अधिक योग शिविर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें