फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं के हलक सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अवकाश होने के कारण रविवार को करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। शनिवार रात से एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। रविवार दोपहर तक भी मुख्य मंदिर से टेड़ी पुलिया तक पूरा मार्ग श्रद्धालुओं से भरा था। इस दौरान श्रद्धालुओं को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। दुकानों और धर्मशालाओं में स्टॉक किया पानी लगभग समाप्ति की ओर पहुंच गया था। वहीं स्रोत में पानी न होने से ढुंगागाड़ पेयजल योजना बंद हो गई है। भीड़ का यही आलम रहा तो मेला क्षेत्र में पानी का जबरदस्त संकट गहराने का अंदेशा है।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष पं.भुवन चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय ने बताया कि स्रोत में पानी सूखने से ढुंगागाड़ पेयजल योजना ठप हो गई है। अब निगाली और भवानीगाड़ स्रोत से ही जलापूर्ति हो रही, जो पर्याप्त नहीं है। व्यापारियों द्वारा निजी टैंकों में स्टाक किया गया पानी भी समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है।

-चक्कर आने से गिरा श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की भीड़ और गर्मी के कारण देवी मां के दर्शन के लिए काली मंदिर क्षेत्र में लाईन में खड़ा एक श्रद्धालु अचानक चक्कर आकर गिर पड़ा, जो थोड़ी देर बाद ठीक हो गया। श्रद्धालु के चक्कर आकर गिरने से कुछ देर काली मंदिर क्षेत्र में खलबली मची रही।
विज्ञापन

-
परिजनों से बिछड़े एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु
पूर्णागिरि धाम में भीड़ के बीच रविवार को करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु परिजनों से बिछड़ गए, जिन्हें पुलिस ने खोया-पाया केंद्रों के माध्यम से परिजनों से मिलाया। भैरव मंदिर थाना इंचार्ज तेज कुमार ने बताया कि भैरव मंदिर और ठुलीगाड़ खोया-पाया केंद्रों के माध्यम से सूचना प्रसारित कर पुलिस ने बिछड़ों को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें