बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा मनाते हुए जागरूकता कार्यक्रम के अलावा परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पखवाड़े का शुभारंभ पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने दैनिक जीवन में सफाई के महत्व को बताकर पावर स्टेशन कर्मियों और परिजनों को नियमित साफ सफाई रखने को प्रेरित किया।
इस मौके पर पावर स्टेशन, सीआईएसएफ, केंद्रीय विद्यालय, बैंक परिसर के अलावा सड़कों, नालियों और नालों की सफाई की गई। पावर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मियों ने पावर स्टेशन कॉलोनी के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पावर स्टेशन के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।