फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ढोलीगांव में छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चंपावत जिले से लगे नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज ढोलीगांव में हुए विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानून की जानकारी दी गई। शिविर में निशुल्क कानूनी साहित्य भी बांटे गए। प्रधानाचार्य केके शर्मा की अध्यक्षता और शंकर सिंह बोहरा के संचालन में हुए विधिक शिविर में पैरा लीगल वालंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

फर्त्याल ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, छात्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं, बाल श्रम, उपभोक्ता संरक्षण आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहां नरेश बिनवाल, राहुल, संजीव कुमार, हयात सिंह, जगदीश जोशी, निर्मल जोशी, रजनी तिवारी, कृष्णा आर्या, ममता आर्या, नरेेद्र सिंह राठौर, विपिन राम, बबीता सिंग्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें