फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई बच्चों ने पहली बारे अपनी प्रतिभाओं को उजागर कर सभी को अचंभित कर दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र की अध्यक्षता और शिक्षक प्रकाश गोस्वामी के संचालन में प्रतिभा दिवस में प्रधानाचार्य ने बताया कि माह के प्रत्येक अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस मनाया जाता है। बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की छुपी प्रतिभाओं को उभारने और सामने लाने का प्रयास करना, उनकी झिझक को समाप्त करना है।
इस मौके पर बच्चों ने कविता पाठ, गीत-संगीत, भजन, भाषण, वादविवाद आदि में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। शिक्षकों ने भी गीत, कविता और भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में निर्मला कापड़ी, इंदु मेहता, गायत्री चंद, वाशिफा अंसारी, प्रीती चंद, मनीषा परसोला, दिनेश चंद, विनोद आर्य, महेंद्र कुमार, शोएब खान, सत्येंद्र राघव आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें