फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कोर्ट को ताक में रख किया जा रहा उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आंगनबाड़ी केंद्रों में एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन के वितरण का विरोध कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इधर, विभाग ने जिले के मैदानी क्षेत्र में कथित एनजीओ के माध्यम से जबरन राशन वितरण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष सुषमा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम अनिल गर्ब्याल को टेकहोम राशन वितरण के संबंध में 2015 में दिए गए आदेश से संबंधित खबर की कटिंग के साथ ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग के अधिकारी निजी स्वार्थवश एनजीओ के नाम पर एक व्यापारी विशेष की दुकान के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण को दबाव बना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर विभाग के अधिकारियों के साथ कथित एनजीओ संचालक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जबरन राशन देना शुरू कर दिया है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें