फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में नए साल से सस्ती जैनेरिक दवाओं का मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नए साल से क्षेत्र के लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाओं का तोहफा मिलने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र के शुभारंभ की तैयारी कर ली है। नए साल के पहले दिन एक जनवरी को औषधी केंद्र का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


मरीजों को सस्ते दामों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने को केंद्र सरकार की ओर से जगह-जगह प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां के संयुक्त चिकित्सालय परिसर में भी करीब चार माह पूर्व जन औषधी केंद्र का निर्माण किया जा चुका है, लेकिन अब तक उसका शुभारंभ नहीं होने से लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि एनवाईसीएफ संस्था द्वारा खोले जा रहे औषधी केंद्र को विभाग ने नए साल के पहले दिन एक जनवरी से शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे विभाग व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस औषधी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि केंद्र खुलने से मरीजों को बाजार से महंगी जेनेरिक दवाएं खरीदने से छुटकारा मिलेगा। केंद्र में सभी जेनेरिक दवाएं बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें