चंपावत। गुमदेश विकास संघर्ष समिति ने नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के स्कूलों की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
समिति का कहना है कि इस क्षेत्र के 11 इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में से अधिकांश में प्रधानाचार्य नहीं है। शिक्षकों के भी आधे से अधिक पद रिक्त हैं। पुलहिंडोला जीआईसी में कृषि विषय स्वीकृत होने के बावजूद चार साल से पढ़ाई नहीं हो रही है। एक भी कॉलेज में वाणिज्य संकाय नहीं है।
इसके चलते यहां के 97 राजस्व गांवों के बच्चों को दिक्क्तों का समाना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में भुवन भट्ट, संतोष रावत, ओंकार धौनी, मदन कलौनी, नर सिंह, जोगा सिंह, हरीश पंत, हरीश अधिकारी, दीवान सिंह, पूरन चंद्र, विनोद कुमार, आनंद ओली, चंचल सिंह, पूरन पंत, मोहित पांडेय, शिवराज अधिकारी, देवी चंद्र, किशोर रावत, दीपक कुमार, देव सिंह धौनी आदि के हस्ताक्षर हैं।