लोहाघाट/चंपावत। अग्नि शमन कर्मियों ने अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों और पूर्ण यूनिट के साथ चंपावत व लोहाघाट में लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए। अग्नि शमन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये प्रचार-प्रसार कर लोगों को आग से बचाव के बचाव की जानकारी दी।
फायर कर्मियों ने होटल, बारातघर, टैंट हाउस, मोबाइल शॉप, परचून आदि कारोबारी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के मद्देनजर अनिवार्य रूप से अग्निशमन यंत्र लगाने की अपील की। प्रदर्शन कर आग से बचाव के तरीके भी बताए। इस मौके पर चालक मुकेश, धर्मेंद्र लाल, फायरमैन भूपेंद्र बिष्ट, प्रवीण महरा, प्रमोद कुमार, वासुदेव, लक्ष्मण सामंत, हरीश गिरि, नरेश जोशी आदि मौजूद थे।