फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोलिया नर्तकों को ले जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

Fri, 20 Apr 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल में सैरीगैर हादसे के घायल का इलाज करता चिकित्सा दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिगालीचौड़ से छोलिया नर्तकों को लेकर पाटन आ रही एक मैक्स जीप सैरीगैर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान से टकराने बाद खेतों में लुढ़क गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पांच को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटना से भवन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।  

लोहाघाट थाना प्रभारी बीएस बृजवाल, दरोगा हेमंत कठैत ने बताया कि शुक्रवार को दिगालीचौड़ से एक बारात पाटन आ रही थी। बारात में शामिल छोलिया नर्तकों को लेकर आ रही एक मैक्स (यूके 03टीए/0084) सैरीगैर के पास बेकाबू होकर सड़क से नीचे एक भवन से टकराने के बाद लुढ़ककर खेतों में जा लुढ़की। हादसे में नीरज कुमार (15) पुत्र विनोद कुमार निवासी संतोला (नेपाल), बहादुर राम (45) पुत्र रामी राम निवासी बैड़ा पिथौरागढ़, सुरेश राम (45) पुत्र हरिराम मंगोली लोहाघाट, प्रकाश राम  (39) पुत्र भजनी राम निवासी सल्ला पिथौरागढ़, राजेंद्र राम (32) पुत्र सुंदर राम निवासी मंगोली, चालक सूरज राम (20) पुत्र हयात राम निवासी पिलखी चमदेवल लोहाघाट, मुकेश राम (33) पुत्र हयात राम निवासी चंपावत और कमल किशोर (32) नर राम निवासी बसकुनी लोहाघाट घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद ओमप्रकाश जोशी, अतुलनाथ, खिमानंद राय  समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। सरोज बिष्ट ने घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट अस्पताल भेजा।  लोहाघाट में घायलों का इलाज कर रहे डॉ.मंजीत सिंह, फार्मेसिस्ट मुकुल राय और किरन जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेश राम, सूरज और कमल किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वाहन में दस यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें