चंपावत। जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। सोमवार को हुई बैठक में व्यापार संघ की ओर से विधायक कैलाश गहतोड़ी और एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के प्रति आभार जताया गया।
व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने कहा कि विधायक निधि से साढ़े सात लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहां पर कैलाश सिंह, सुनील सिंह, दिग्विजय सिंह, हवलदार सिंह, कैलाश चंद्र आदि थे।