लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक शिविर लगाया गया।
पैरा लीगल वालिंटर (पीएलवी) उमेश भट्ट ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से ऐसे लोग जो अपनी पैरवी के लिए वकील रखने में अक्षम रहते हैं, उन्हें निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराए जाते हैं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा, किसान पेंशन आदि का लाभ लेने के लिए की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई की विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने भू-राजस्व अधिनियम, बालश्रम, , महिलाओं के अधिकार आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से 13 फरवरी को भिंगराड़ा में आयोजित होने वाले बहुउद्देश्यीय जनसुविधा शिविर का लाभ उठाने की अपील की। वहां पर शिवदत्त, भुवन चंद्र, चूड़ामणि, भुवनेश्वरी देवी, रमेश भट्ट, महेश भट्ट आदि थे।