चंपावत। जिले की चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत में दैवी आपदा के चलते एक आवासीय मकान को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में पीड़ित मदन राम ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को जानकारी देने के साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि 20 दिन पूर्व हुई बरसात से आवास की टिन की छत उखड़ गई है, मकान में दरार आ गई है और आंगन टूटने से पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। दुबारा बरसात होने की सूरत में मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। पीड़ित परिवार को मौसम खराब होने पर पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ रही है।