टनकपुर (चंपावत)। जल संस्थान शनिवार को छठे दिन क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का लीकेज खोज पाया। अब विभाई लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु करने में जुट गया है। इधर, लीकेज मिलने से विभाग ने राहत की सांस ली है। अलबत्ता पानी की समस्या दूर करने को विभाग ने कोतवाली की आवासीय कॉलोनी में शनिवार को टैंकर से पानी का वितरण किया।
जेई बीएस कुवार्बी ने बताया कि महाविद्यालय और जगन्नाथा चौराह के समीप दो स्थानों में लीकेज खोज लिया गया है। विभाग की टीम लाइन की मरम्मत में जुट गई है। मरम्मत होते ही जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।