भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पर रहे शारदा इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार बांटे गए। सराहनीय सेवा के लिए शिक्षिका निर्मला कापड़ी को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय और स्कूल के प्रबंधक यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा की उपयोगिता के बारे जानकारी दी।
कक्षा छह की शोभा विश्वास, कक्षा सात ए के यामिन मंसूरी, बी के नदीम खान, कक्षा आठ ए के विशाल कुमार, नौ के शुभम, दस की शिवांगी कौशल, 11वीं के कमल राना, 12वीं के प्रशांत कौशल को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार दिए गए। इस दौरान शिक्षिका निर्मला कापड़ी को विद्यालय को दिए गए सहयोग और सराहनीय शिक्षण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र ने की। उन्होंने गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित कार्यों की सराहना की। इस मौके पर चंद्रशेखर जोशी, गोमती चंद, संजीव कुमार, दिनेश चंद, विनोद आर्य, मेजू आर्य, याएब खान, मनमोहन, सत्येंद्र राघव, इंदू मेहता आदि थे।