चंपावत। जिला अस्पताल में 108 में ईंधन खत्म होने से मरीज को चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। मरीज दीवान सिंह (70) को 14 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत अधिक खराब होने से चिकित्सकों ने मरीज को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने मरीज को शनिवार सुबह सात बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन समय पर 108 नहीं मिलने से 11 बजे तक इंतजार करना पड़ा। मरीज को 108 नहीं मिलने से परिजनों में भी आक्रोश पैदा हो गया। परिजनों को शांत कराने के लिए चिकित्सकों ने देहरादून 108 में बात की। इसके बाद मरीज को 108 के माध्यम से ही सुशीला तिवारी के लिए भेजा गया। इसके बाद परिजनों का आक्रोश शंात हुआ।
मरीज को चिकित्सकों ने शनिवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। देहरादून बात कर मरीज के लिए 108 की व्यवस्था कर भेजा गया।- डॉ. आरके जोशी, सीएमएस, जिला अस्पताल चंपावत।