फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलाकोट जीआईसी में कानून की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशन में जीआईसी मूलाकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य कर्ण सिंह की अध्यक्षता और एबी जोशी के संचालन में आयोजित शिविर में पीएलवी केशर सिंह फर्त्याल ने समेकित बाल संरक्षण योजना, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, बाल मजदूरी आदि अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ दिलाने में पहल करने की बात कही। प्रधानाचार्य ने कहा कि नशे का सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में आता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रवक्ता जगदीश प्रसाद, एलएम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें