फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में लोहाघाट के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की पहल पर खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोहाघाट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत के दिशा निर्देशन में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने किया।
विज्ञापन


शिक्षक जीवन सिंह मेहता के संचालन में आयोजित अंडर-14 बालकों में लोहाघाट विजेता, चंपावत उपविजेता और पाटी की टीम तीसरे स्थान में रही। बालिका वर्ग में चंपावत विजेता, पाटी उप विजेता और लोहाघाट तीसरे, अंडर-17 बालक में लोहाघाट विजेता, बाराकोट उपविजेता और पाटी तृतीय, बालिका वर्ग में लोहाघाट विजेता, बाराकोट उपविजेता रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक जितेंद्र राय, अरुण राय, रोहित बिष्ट, निखिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें