चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला जारी है। धौन की रामलीला में जहां परशुराम-लक्ष्मण संवाद देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मल्लीहाट, स्वांला, फुलारागांव, गोली बिरगुल में रामलीला जारी है।
मौराड़ी में बुधवार से रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। सोमवार को भिंगराड़ा में पूर्ण विधि विधान के साथ रामलीला का शुभारंभ आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध ने किया। इस अवसर पर कमेटी के लीला निर्देशक महेश भट्ट, पंकज लाल, महिमन प्रसाद, पानदेव जोशी, रमेश चंद्र, देवी दत्त, केशव दत्त, नित्यानंद भट्ट, चंद्रशेखर तिवारी, स्वामी जगन्नाथ, स्वामी पार्थ, दीपक चंद्र, सतीश गहतोड़ी, अमर सिंह, शेखर, सुभाष, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।