फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलखेल के पास रोडवेज बस और जीप भिड़ी, चार यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत से करीब 35 किमी दूर चल्थी कठौल में रोडवेज बस और जीप की भिड़ंत में चार जीप सवार घायल हो गए। घायलों का टनकपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अलबत्ता रोडवेज ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11 बजे पिथौरागढ़ से हरिद्वार जा रही रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो और विपरीत दिशा से आ रही जीप यूके 03 टीए/1284 की जोरदार भिड़ंत हो गई। जीप में सवार चार लोग हेमा चौहान (14) पुत्री अर्जुन निवासी झालाकुड़ी, नीरू (18) पुत्री चेतराम निवासी सिन्याड़ी और झालाकुड़ी निवासी जगत सिंह की दो बेटियां नीमा (18), अंजलि (17) चोटिल हो गए।

पुलिस की हिल पेट्रोलिंग यूनिट ने घायलों को टनकपुर के संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। एमएस ने बताया कि हेमा के सिर, नीरू के गले में चोटें आई हैं। जबकि दो अन्य घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि दुर्घटना की वजह जीप के ड्राइवर की लापरवाही रही। ड्राइवर जीप को चलाते वक्त पीछे मुड़ कर बात कर रहा था। तभी सामने से आती रोडवेज की बस से टकरा गया। एसपी ने बताया कि लापरवाह जीप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूटी रपटने से युवती चोटिल
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के ग्राम थ्वालखेड़ा निवासी पूजा महर (23) पुत्री जगत सिंह महर रविवार शाम खटीमा से टनकपुर को आ रही थी। बिचई के पास पहुंचते ही उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई जिससे वो चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवती को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। परिजनों को सूचित कर दिया है। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल युवती के पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें