चंपावत। 14 जुलाई को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास हुए जीप हादसे में राहत और बचाव कार्य में मदद करने वाले ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन ने रविवार को सम्मानित किया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने दुर्घटना के घायलों की जिंदगी बचाने में मददगार बने 36 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बनलेख दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घायलों को 100 मीटर दुर्गम गहरी खाई से निकालने में पुलिस के अलावा रोड बना रही शिवालय कंपनी के कार्मिकों, स्थानीय ग्रामीणों ने सहयोग किया था। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जीवन बचाना पुण्य है। दरोगा अनुराग सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने ग्रामीण युवकों, स्वयंसेवकों आदि को दुर्घटना में बचाव, सुरक्षा कार्य के लिए प्रशिक्षण, बचाव उपकरण दिए जाने की बात कही।
ये हुए सम्मानित
ग्रामीण पूरन चंद्र भट्ट, प्रयाग दत्त जोशी, दीपक नांदल, महेंद्र नेगी, कृष्णानंद जोशी, हरदीप सिंह, लक्ष्मीदत्त जोशी, शीशराम, लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट, उमेश भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, डिगर देव भट्ट, नवल जोशी, कमल जोशी, नारायण दत्त, चूड़ामणि, शंकर दत्त भट्ट, शिवम जोशी, शंकर दत्त, सुरेश भट्ट, खीमानंद जोशी, पीतांबर भट्ट, भवदेव जोशी, मोहन जोशी, नारायण दत्त भट्ट, हीरा सिंह नेगी, विजयनाथ सिंह, लक्ष्मीदत्त भट्ट, दिलेराम जोशी, दिनेश जोशी।
चिकित्सा दल: जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद उमर, फार्मेसिस्ट मनोज पुनेठा, राजीव चंद्र, वार्डब्वॉय विनोद कुमार कर्नाटक, एंबुलेंस चालक पंकज कुमार।