चंपावत। टैक्सी यूनियन और कुमाऊं महासंघ ने प्राइवेट वाहनों के सवारी उठाए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। यूनियन की ओर से शुक्रवार को चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। वक्ताओं का कहना था कि सिप्टी रोड, अन्य रोडों पर प्राइवेट वाहन सवारी ले जाने का काम कर रहे हैं।
सभी टैक्सी चालकों, मालिकों ने विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन और एआरटीओ से ऐसे प्राइवेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उर्ठाई। टैक्सी यूनियन ने ऑल्टो कार के जरिए ड्राइविंग सिखाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता गोपाल सिंह भंडारी, संचालन ललित मोहन भट्ट ने किया। वहां नर सिंह बोहरा, मनोज गड़कोटी, चंचल सिंह, राकेश सिंह फर्त्याल, हेमंत सिंह बोहरा, अंकुर कुमार, मोहन सिंह, हीरा सिंह कुंवर, मनोज सिंह, नरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरनाथ, भैरव सिंह, मुकेश कुमार, कृपाल दत्त जोशी आदि थे।
एआरटीओ ने सभी टैक्सी यूनियनों को जारी की हिदायत
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने जिले की सभी टैक्सी यूनियनों को बारहमासी रोड में वाहनों के संचालन के लिए हिदायतें जारी की हैं। कहा कि चौड़ीकरण कार्य में कई जगह पर मार्ग संकरा हो रहा है। वाहनों के आवागमन में कठिनाईयां हो रही हैं इसलिए रोड के किनारे, पहाड़ी के समीप से वाहन का संचालन न करें, न ही वाहनों को रोकें।