फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत वारियर्स के खिलाड़ी नीरज पाटनी का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऊधमसिंह नगर में आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली चंपावत वॉरियर्स टीम में शामिल खिलाड़ी नीरज पाटनी के अपनी गृहक्षेत्र पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


लोहाघाट निवासी नीरज टीम में शामिल होने वाले जिले के एकमात्र खिलाड़ी है। चंपावत वॉरियर्स की टीम ने उन्हें 11 हजार रुपये में खरीदा था। प्रतियोगिता में नीरज ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चंपावत की टीम ने फाइनल में बागेश्वर को करारी हार दी थी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, नरेंद्र अधिकारी, पीएस मेहता, जीवन राय, चंद्रकिशोर पांडेय, गोविंद बोहरा, संजय नाथ, मनोज टकवाल, विजय टम्टा, संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सुमन राय, दीप जोशी आदि ने नीरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें