फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत शहर में पहले व्यावसायिक मॉल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में शहर के पहले व्यावसायिक मॉल रॉय मार्ट का धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ किया गया। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने स्वस्थ्य व्यापारिक परंपरा को जीवित रखने के लिए व्यापारी कमलेश राय और दीपक राय की सार्थक पहल को सराहनीय बताया।
विज्ञापन


रॉय मार्ट के स्वामी कमलेश राय ने बताया कि व्यापार को एक नई दिशा एवं रोजगार सृजन के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने का प्रयास किया गया है। जिसमें लोगों को उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, दीपक तड़ागी, नवल जोशी, भैरव गिरि, हीराबल्लभ पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल, पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा, प्रो. बीडी सुतेड़ी, डॉ. डीडी जोशी, जगदीश जोशी, मुकुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें